राजयोग का अर्थ आत्मा का परमात्मा से मिलन : स्वामी राजेश्वरानंद
अंबाला। छावनी स्थित निजी लॉन में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांतिधाम सेवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अंबाला सब-जोन की निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 800 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वैदिक कथा वाचक आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि राजयोग वह माध्यम है, जिससे आत्मा का परमात्मा से मिलन होता है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने कहा कि यदि एक बार राजयोग के माध्यम से ईश्वरीय सुख का स्वाद मिल जाए, तो मन स्वत: ही शांति की ओर भागेगा। गायक किरण दीदी और अंकुर के गीतों ने समां बांधा, कुमारी मनरूप और शिवांगी के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजयोगिनी शैली दीदी, रानी दीदी, शोभा दीदी, कोमल दीदी सहित शहर के डॉक्टर, अधिवक्ता, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद छावनीस्थितइंडियन रोलर लॉन में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य मेंआयोजितकार्यक्रममेंब्रह्माकुमार
#MeaningOfRajyogaIsTheUnionOfTheSoulWithGod:SwamiRajeshwaranand. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 03:07 IST
राजयोग का अर्थ आत्मा का परमात्मा से मिलन : स्वामी राजेश्वरानंद #MeaningOfRajyogaIsTheUnionOfTheSoulWithGod:SwamiRajeshwaranand. #VaranasiLiveNews
