May 2026 Grah Gochar Rashifal: मई में बन रहे रुचक और बुधादित्य राजयोग, मेष समेत 5 राशियों के लिए सफलता के योग
May Grah Gochar Rashifal: मई 2026 का महीना ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस दौरान कई ग्रहों की चाल मिलकर शक्तिशाली राजयोग का निर्माण कर रही है। महीने की शुरुआत में सूर्य और बुध की मेष राशि में युति से बुधादित्य योग बनेगा जो बुद्धि, मान-सम्मान और करियर में सफलता के संकेत देता है। इसके बाद मध्य मई में सूर्य और बुध वृषभ राशि में प्रवेश कर दोबारा बुधादित्य योग बनाएंगे। इससे कई राशियों को शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। इसके साथ ही शुक्र का वृषभ राशि में गोचर मालव्य राजयोग का निर्माण करेगा जो सुख-सुविधा, वैभव और आर्थिक उन्नति का कारक माना जाता है। वहीं मंगल के मेष राशि में आने से रुचक राजयोग बनेगा जो साहस, नेतृत्व क्षमता और सफलता को बढ़ाने वाला योग है। ऐसे में मई का महीना कुछ राशियों के लिए किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि ग्रहों के इन शुभ संयोगों से किन राशियों को करियर, धन, व्यापार और जीवन के अन्य क्षेत्रों में लाभ मिलने के संकेत हैं। 2032 तक शनि साढ़ेसाती का रहेगा असर, इन राशियों को रहना होगा सावधान 11 मई से इन 4 राशियों पर बढ़ेगा दबाव, सूर्य-गुरु का साथ भी नहीं देगा लाभ
#Predictions #National #MayGrahGochar2026 #MayPlanetTransit2026 #MayGrahGochar2026Rashifal #May2026Horoscope #MayGrahGochar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 23:05 IST
May 2026 Grah Gochar Rashifal: मई में बन रहे रुचक और बुधादित्य राजयोग, मेष समेत 5 राशियों के लिए सफलता के योग #Predictions #National #MayGrahGochar2026 #MayPlanetTransit2026 #MayGrahGochar2026Rashifal #May2026Horoscope #MayGrahGochar #VaranasiLiveNews
