मऊ पुलिस की कार्रवाई: 10.78 लाख रुपये का 768 किलो अवैध पटाखा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
मऊ जिले में दीपावली के पावन त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। थाना कोतवाली नगर के मुसरदह मोड़ से दोपहर 1:30 बजे पुलिस ने 768 किलो पटाखा बरामद किया। जिसकी कीमत 10.78 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मकान मालिक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास पटाखे भंडारण करने का लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा आबादी के बीच में पटाखों को रखना प्रतिबंधित है। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम दोपहर 1:30 बजे मुसरदह मोड़ पहुंची। वहां एक मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से अवैध रूप से भंडारित किए गए 18 बड़े गत्तों में रखे गए तेज आवाज वाले बम और प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। तोले जाने पर इन अवैध पटाखों का वजन लगभग 768 किलोग्राम पाया गया। बरामद किए गए इन अवैध पटाखों की अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10.78 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक कुमार ने बताया कि दीपावली पर बेचने के लिए उसने पांच दिन पहले लखनऊ से पटाखे मंगवाए थे।
#CityStates #Mau #Varanasi #MauNews #MauCrimeNews #CrimeNewsInHindi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 17:29 IST
मऊ पुलिस की कार्रवाई: 10.78 लाख रुपये का 768 किलो अवैध पटाखा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Mau #Varanasi #MauNews #MauCrimeNews #CrimeNewsInHindi #VaranasiLiveNews
