Rohtak News: मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने संजू स्टार्स को 8 विकेट से हराया
रोहतक। विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए गोयल विंटर क्रिकेट कप 2026 के लीग मुकाबले में मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने संजू स्टार्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए अमन नांदल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बल्लेबाजी में शानदार बल्लेबाजी करने वाले परवीन हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। मैच में पांच विकेट लेने वाले अमन नांदल को ही मैच का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। मैच में टॉस जीतकर संजू स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया व पूरी टीम 15.1 ओवरों में केवल 77 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से संजू ने 26 गेंदों पर 22 रन बनाए। अक्षय ने 21 गेंदों पर 22 रन और प्रयास कादियान ने 14 रन का योगदान दिया। मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी में अमन नांदल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 7 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इनके अलावा हेमंत हुड्डा ने 2 विकेट व प्रीत पाल सिंह ने एक विकेट लेकर टीम को पूरी तरह दबाव में रखा। 78 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन की टीम ने 8.4 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर 80 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से परवीन हुड्डा ने 12 गेंदों पर 28 रन की तेज पारी खेली। शुभम दुहन ने 9 गेंदों पर नाबाद 19 रन और अंकित डांगी ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
#MaturamBlastersXIDefeatedSanjuStarsBy8Wickets. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 22:21 IST
Rohtak News: मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने संजू स्टार्स को 8 विकेट से हराया #MaturamBlastersXIDefeatedSanjuStarsBy8Wickets. #VaranasiLiveNews
