Panipat News: निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने पर राजमिस्त्री की मौत

पानीपत। काबड़ी फाटक सिद्धार्थ नगर में शुक्रवार काे निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने से बुजुर्ग राजमिस्त्री बलबीर सिंह (72) की माैत हाे गई। स्थापुराना औद्योगिक थाना पुलिस परिजनाें के बयान दर्ज कर लिए हैं। तहसील कैंप के कृष्णा नगर निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके चाचा बलबीर सिंह राजमिस्त्री थे। वे एक महीने से सिद्धार्थ नगरमें एक मकान बना रहे थे। वे शुक्रवार सुबह घर से काम पर गए थे। वे मकान में लेंटर लगाने के बाद ऊपर बाउंड्री बनाने की तैयारी कर रहे थे। वे फाेन पर बात करने लगे और संतुलन बिगड़ने पर छत से नीचे गिर गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उनको तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। यहां उनको मृत घोषित कर दिया। संवाद

#MasonDiesAfterFallingFromTheRoofOfAHouseUnderConstruction #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 03:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने पर राजमिस्त्री की मौत #MasonDiesAfterFallingFromTheRoofOfAHouseUnderConstruction #VaranasiLiveNews