Maruti e-Vitara vs Toyota Evela: एक ही प्लेटफॉर्म, पर अलग है अंदाज; जानें कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है पैसा वसूल
भारतीय इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। जहां एक ओर मारुति सुजुकी ने अपनी पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा लॉन्च कर दी है, वहीं उसकी पार्टनर कंपनी टोयोटा जल्द ही अर्बन क्रूजर ईवी (एबेला) पेश करने जा रही है। दोनों मॉडल एक ही प्लेटफॉर्म पर विकसित हुए हैं, लेकिन ब्रांड पोजिशनिंग, डिजाइन और कुछ प्रीमियम टच इन्हें अलग बनाते हैं। जानिए इनके बीच मुख्य अंतर क्या है. ई- विटारा और एबेला में कौन ज्यादा दमदार डिजाइन: फ्रंट लुक बदल देता है नजरिया हालांकि दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं, लेकिन चेहरे के हाव-भाव अलग हैं। मारुति ई-विटारा में वाई-शेप्ड एलईडी डीआरएल और फॉग लाइट्स दी गई हैं, जो इसे थोड़ा एग्रेसिव लुक देती हैं। वहीं, टोयोटा एबेला का डिजाइन थोड़ा सॉफिस्टिकेटेड है, जिसमें सेगमेंटेड डीआरएल और स्मूथ बम्पर फिनिश है। एबेला के साइड में बीईवी बैजिंग भी मिलती है। वारंटी और बायबैक: किसका प्लान बेहतर ई-विटारा में 8 साल या 1.6 लाख किमी की बैटरी वारंटी मिलती है, साथ में 3 साल की स्टैंडर्ड व्हीकल वारंटी दी जा रही है। ग्राहक अतिरिक्त लागत देकर 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी ले सकते हैं। कंपनी का अस्योर्ड बायबैक प्रोग्राम भी आकर्षक है। यहां 3 साल या 45,000 किमी के बाद 60 प्रतिशत वैल्यू और 4 साल या 60,000 किमी के बाद 50 प्रतिशत वैल्यू की गारंटी हैं। अर्बन क्रूजर ईवी में भी आठ साल की बैटरी वारंटी और 60% बायबैक एश्योरेंस दिया जाएगा, जिससे लॉन्ग-टर्म ओनरशिप कॉन्फिडेंस मिलता है। ये भी पढ़े:Trump Tariffs:अमेरिकी ईवी टैरिफ के खिलाफ कोर्ट पहुंची BYD, क्या बढ़ेगा अमेरिका-चीन तनाव इंटीरियर और फीचर्स: टेक्नोलॉजी में बराबरी दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी का केबिन लेआउट और फीचर सेट लगभग समान है। इनमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के सपोर्ट के साथ), पैनोरमिक सनरूफ, जेबीएल साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
#Automobiles #National #MarutiSuzukiEVitara #ToyotaEvela #AutoNewsHindi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 10:51 IST
Maruti e-Vitara vs Toyota Evela: एक ही प्लेटफॉर्म, पर अलग है अंदाज; जानें कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है पैसा वसूल #Automobiles #National #MarutiSuzukiEVitara #ToyotaEvela #AutoNewsHindi #VaranasiLiveNews
