Maruti Suzuki Brezza Facelift: नए अवतार में आ रही है मारुति की बेस्ट-सेलर एसयूवी, साथ दिखी एक मिस्ट्री MPV

मारुति सुजुकी अपनी सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी, Brezza के फेसलिफ्ट वर्जन पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में इस नई कार को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है। खास बात यह है कि इस टेस्टिंग कार के साथ एक रहस्यमयी MPV भी नजर आई है, जिसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है। Brezza Facelift में क्या होगा खास सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई मारुति ब्रेजाफेसलिफ्ट भले ही पूरी तरह कवर थी, लेकिन इसके बाहरी और आंतरिक बदलावों को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। डिजाइन की बात करें तो कंपनी इसके फ्रंट और रियर बंपर को नया लुक देने जा रही है, जो नई LED टेल लैंप्स और फ्रेश अलॉय व्हील्स के साथ मिलकर इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देंगे। सिर्फ बाहरी डिजाइन ही नहीं, बल्कि कार के केबिन को भी काफी हाई-टेक बनाया जा रहा है। इंटीरियर में सबसे बड़ा आकर्षण इसका 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो हाल ही में चर्चा में रही e-Vitara जैसा हो सकता है। इसके साथ ही डैशबोर्ड की डिजाइन और ट्रिम्स में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। ग्राहकों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए मारुति इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल कर सकती है, जो सफर को और भी आरामदायक बनाएंगे। इंजन और पावर नई ब्रेजाफेसलिफ्ट में सबसे बड़ा सरप्राइज इसके इंजन और परफॉर्मेंस में देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि मारुति अपने मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के अलावा इसमें फ्रोंक्स (Fronx) वाला पावरफुल 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी दे सकती है, जो इसे पहले से ज्यादा दमदार बनाएगा। इसके अलावा, कंपनी अपनी सीएनजी तकनीक में भी बड़ा सुधार कर रही है। नए मॉडल में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक देखने को मिल सकता है, जिससे कार की डिग्गी (बूट स्पेस) में ज्यादा जगह खाली मिलेगी और सीएनजी कारों में सामान रखने की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ दिखी वो मिस्ट्री MPV कौन सी है सड़कों पर नई ब्रेज़ा फेसलिफ्ट के साथ एक और बड़ी गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जो दिखने में पूरी तरह से एक MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) लग रही है। इस मिस्ट्री कार को लेकर ऑटो जगत में दो बड़ी संभावनाएं जताई जा रही हैं। पहली संभावना नई अर्टिगा फेसलिफ्ट की है। माना जा रहा है कि मारुति अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली फैमिली कार अर्टिगा को अब एक बड़े मेकओवर के साथ उतारने की तैयारी में है, जिसके डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, दूसरी और सबसे ज्यादा चर्चा YMC इलेक्ट्रिक MPV की हो रही है। यह मारुति की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक MPV हो सकती है, जो कंपनी की आगामी e-Vitara के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए मारुति इस सेगमेंट में एक बड़ा धमाका करने की योजना बना रही है। अगर यह YMC इलेक्ट्रिक MPV है तो यह एक बार फुल चार्ज होने पर 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है, जो भारतीय परिवारों के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी।

#Automobiles #National #SpyShots #MarutiBrezzaFaceliftSpied2026 #MarutiSuzukiBrezzaFacelift #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 12:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maruti Suzuki Brezza Facelift: नए अवतार में आ रही है मारुति की बेस्ट-सेलर एसयूवी, साथ दिखी एक मिस्ट्री MPV #Automobiles #National #SpyShots #MarutiBrezzaFaceliftSpied2026 #MarutiSuzukiBrezzaFacelift #VaranasiLiveNews