UP: खाना छोड़कर चला गया पति, लाैटा तो घर में मिली पत्नी की लाश; दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र के गांव रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ में शुक्रवार रात पति से खाने को लेकर हुए विवाद में महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजन को सौंपा। थाना जसराना क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी हेमलता (23) का प्रेम विवाह 18 अक्टूबर 2019 को थाना रजावली क्षेत्र के रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ निवासी बृजेश कुमार के साथ हुआ था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे बृजेश ने हेमलता से खाना खाने के लिए कहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बृजेश गुस्से में घर से निकलकर गांव में ही स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास जाकर बैठ गया। पति के घर से चले जाने के बाद हेमलता ने अपनी छोटी बहन कुसुमलता को बृजेश को ढूंढकर वापस बुलाने के लिए भेजा। जब कुसुमलता जीजा बृजेश को लेकर वापस घर पहुंची, तो हेमलता के कमरे का दरवाजा अंदर से कसकर बंद था। परिजनों ने कई बार हेमलता को आवाज दी और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब या आहट नहीं मिली। खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो हेमलता पंखे के कुंदे से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रही थी। चीख-पुकार पर भीड़ जुट गई। परिजन ने दरवाजा तोड़ा और फंदे को काटकर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
#CityStates #Agra #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:41 IST
UP: खाना छोड़कर चला गया पति, लाैटा तो घर में मिली पत्नी की लाश; दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया #CityStates #Agra #VaranasiLiveNews
