US: मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप को दिया अपना नोबेल पुरस्कार, राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद कही ये बात
वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रतीकात्मक तौर पर अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया है। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई थी। वॉशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मचाडो ने बताया कि उन्होंने यह पदक राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि ट्रंप ने इसे स्वीकार किया या नहीं। रॉयटर्स के मुताबिक, मचाडो ने इस मुद्दे पर आगे सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। ये भी पढ़ें:क्या ट्रंप देंगे ईरान को एक और मौका चार अरब देशों के दखल से बदला अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला; जानिए अपडेट्स मचाडो की व्हाइट हाउस यात्रा के दौरान क्या हुआ मचाडो गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए व्हाइट हाउस पहुंचीं। दोनों नेताओं के बीच यह उच्च स्तर की मुलाकात दुर्लभ मानी जा रही है। मचाडो सफेद रंग का सूट पहने हुईं एसयूवी वाहन से व्हाइट हाउस में पहुंचीं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें व्हाइट हाउस के अंदर ले जाया गया। समाचार एजेंसी फ्रांस प्रेस के फोटोग्राफ ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मुलाकात बंद कमरे में दोपहर के भोजन के दौरान होने वाली थी। ये भी पढ़ें:'ट्रंप चाहते हैं ग्रीनलैंड का अधिग्रहण, यह अमेरिका के हित में', व्हाइट हाउस प्रवक्ता का बड़ा बयान नोबेल पुरस्कार को लेकर ट्रंप की पहले क्या राय रही है गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप पहले भी सार्वजनिक रूप से नोबेल शांति पुरस्कार पाने की इच्छा जता चुके हैं। जबकि नोबेल समिति का कहना है कि यह पुरस्कार किसी और को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। व्हाइट हाउस में बैठक के बाद अमेरिकी संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मचाडो ने कहा, मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार भेंट किया है।
#World #International #DonaldTrump #MariaCorinaMachado #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 16, 2026, 04:08 IST
US: मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप को दिया अपना नोबेल पुरस्कार, राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद कही ये बात #World #International #DonaldTrump #MariaCorinaMachado #VaranasiLiveNews
