Upcoming Car: लग्जरी एमपीवी से लेकर हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी तक, मार्च में सड़कों पर उतरेंगी ये तीन बड़ी गाड़ियां
एंट्री-लेवल एसयूवी के रीलॉन्च से लेकर लग्जरी एमपीवी और हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी तक कई बड़े लॉन्च लाइनअप में हैं। मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास की वापसी, ऑडी एसक्यू 8 पावरफुल अवतार और टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी (बैज-इंजीनियर्ड मॉडल) की एंट्री के साथ ये महीना लगभग हर सेगमेंट को कवर करेगा। लग्जरी एमपीवी की वापसी: मर्सिडीज-बेंज V-क्लास ये शानदार लग्जरी कार दो मार्च यानी की कल वी-क्लास को दोबारा लॉन्च करने जा रही है। यह मॉडल 2022 में भारत से हट गया था। नई वी-क्लास फेसलिफ्टेड वर्जन होगी, जिसमें ग्लोबल मार्केट में छह मीटर और आठ सीटर लेआउट उपलब्ध है। हालांकि भारत में कौन सा कॉन्फिगरेशन आएगा, इसकी पुष्टि अभी बाकी है। इनके इंजन विकल्पों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन भारतीय मॉडल का पावरट्रेन लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगा।प्रीमियम MPV सेगमेंट में इसका मुकाबला लेक्सस एलएम, टोयोटा वेलफायर और एमजी एम9 से हो सकता है। ये भी पढ़े:Automatic SUV:ट्रैफिक में मैनुअल गियर से मिलेगा छुटकारा, रोजाना ड्राइविंग के लिए पांच ऑटोमैटिक एसयूवी कारें
#Automobiles #National #CarLaunchMarch2026 #LuxuryMpv #PerformanceSuv #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 11:27 IST
Upcoming Car: लग्जरी एमपीवी से लेकर हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी तक, मार्च में सड़कों पर उतरेंगी ये तीन बड़ी गाड़ियां #Automobiles #National #CarLaunchMarch2026 #LuxuryMpv #PerformanceSuv #VaranasiLiveNews
