Chandigarh News: पीयू के संस्कृत विभाग में कई नए कोर्स शुरू

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के संस्कृत विभाग में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नई शिक्षा नीति के तहत कई नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इन कोर्सों का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और रिसर्च से जोड़ना है।विभाग की ओर से एमए संस्कृत के अलग-अलग नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें एमए संस्कृत वन ईयर, वन ईयर विद रिसर्च, वन ईयर विदाउट रिसर्च, टू ईयर विद रिसर्च और टू ईयर विदाउट रिसर्च शामिल हैं। यूनिवर्सिटी का कहना है कि इन कोर्सों को नई शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किया गया है ताकि विद्यार्थियों को पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक शिक्षा का भी लाभ मिल सके। इसके अलावा विभाग में सर्टिफिकेट कोर्स इन गीता एंड उपनिषद भी चलाया जाएगा। इस कोर्स के जरिए विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा और आध्यात्मिक साहित्य की जानकारी दी जाएगी। विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के विद्यार्थियों के लिए भी छह महीने का खास सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। इसका मकसद एनआरआई विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।विभाग के शिक्षकों के अनुसार इन नए कोर्सों से विद्यार्थियों को पढ़ाई और रिसर्च के साथ रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

#ManyNewCoursesStartedInTheSanskritDepartmentOfPU #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 02:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh News: पीयू के संस्कृत विभाग में कई नए कोर्स शुरू #ManyNewCoursesStartedInTheSanskritDepartmentOfPU #VaranasiLiveNews