Mandi News: बरौर को हरा मंगला की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
बरौर को हरा मंगला की टीम सेमीफाइनल में पहुंचीउदयपुर मैदान में खेले क्रिकेट मैच को तीन विकेट से जीतासंवाद न्यूज एजेंसीचनेड़ (चंबा)। उदयपुर मैदान में चल रही महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंगला की टीम ने बरौर को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि बरौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित बीस ओवरों में 182 रन बनाए। इसमें वीरेंद्र ने 48 और अक्षय ने 36 रन बनाए। मंगला की ओर से पंकी और अक्षय ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगला की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें सचिन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। बरौर की ओर से बंटी ने दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ मंगला की टीम ने सेमीफाइनल दौर में प्रवेश किया।
#Mangala'sTeamReachedTheSemi-finalsAfterDefeatingBaraur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 17:33 IST
Mandi News: बरौर को हरा मंगला की टीम सेमीफाइनल में पहुंची #Mangala'sTeamReachedTheSemi-finalsAfterDefeatingBaraur #VaranasiLiveNews
