मंडी: दिवंगत सिया के परिवार को 10 लाख की मदद, छोटी बहनों की पढ़ाई भी होगी निशुल्क, आर्थिक सहायता मंजूर

बेटी को खोने के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे नैन गांव के गुलेरिया परिवार को अब सरकार का सहारा मिला है। दिवंगत सिया गुलेरिया के परिवार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर और पांच लाख रुपये मकान निर्माण के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा सिया की दो छोटी बहनों की पढ़ाई भी निशुल्क होगी। परिवार की आर्थिक सहायता और मुआवजा जारी करने की मांग को लेकर सरकाघाट के पवन ठाकुर ने मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाया था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बीते वीरवार को उपायुक्त मंडी को पत्र जारी कर स्वीकृत सहायता के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पवन ठाकुर ने सहायता मंजूर करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और दिवंगत सिया गुलेरिया को श्रद्धांजलि दी।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Mandi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 18, 2026, 22:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मंडी: दिवंगत सिया के परिवार को 10 लाख की मदद, छोटी बहनों की पढ़ाई भी होगी निशुल्क, आर्थिक सहायता मंजूर #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Mandi #VaranasiLiveNews