Chamba News: गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौतपोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया शवसंवाद न्यूज एजेंसीधरवाला (चंबा)। गहरी खाई में गिरने से लबलेश कपूर (44) पुत्र मोती राम निवासी गांव व डाकघर बकाण की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही होगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत एक हादसे के तहत खाई में गिरने से मानी जा रही है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को वह राख-गुराड़ मार्ग से होकर अपने घर की तरफ जा रहा था लेकिन रात को घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह उसे मृत अवस्था में एनएच के किनारे खाई में देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। मृतक अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही चलेगा।

#ManDiesAfterFallingIntoADeepDitch #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 16:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत #ManDiesAfterFallingIntoADeepDitch #VaranasiLiveNews