Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
पानीपत। दिल्ली-पानीपत लाइन पर स्टेशन के पास सोमवार देर शाम करीब सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी थाने में तैनात एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन के पास प्लेटफार्म नंबर चार के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत की सूचना जीआरपी टीम को मिली थी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 25 से 30 साल के करीब है। आशंका है कि रेलवे लाइन पार करते हुए युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।
#ManDiesAfterBeingHitByTrain #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 03:01 IST
Read More:
Man dies after being hit by train
Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत #ManDiesAfterBeingHitByTrain #VaranasiLiveNews
