Bareilly News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

आंवला। क्षेत्र के गांव गुलेली निवासी राहुल (27) की शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उनको अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप बहू पर लगाया है। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर शनिवार को राहुल के पिता भागीरथ ने बताया कि वह काम के सिलसिले में नोएडा में रहते हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम बेटे राहुल की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। लौटे तो बेटे का शव देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल की पत्नी प्रियंका फोन पर किसी व्यक्ति से बात करती थी। इस पर दंपती के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो जाता था। शुक्रवार शाम भी विवाद हुआ। इसके बाद राहुल ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस से शिकायत में आरोप लगाया है कि बहू ने बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। ग्रामीणों के मुताबिक, राहुल की शादी एक साल पहले सिरौली की प्रियंका से हुआ था। राहुल शराब का आदी था। दंपती के एक बेटा और एक बेटी है। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर इलाज कराने के लिए कहा तो भी प्रियंका राजी नहीं हुई। बेटे की मौत से मां अंबर्वती गमगीन हैं। वर्जनपिता की ओर से लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। - हेमंत उपाध्याय, सीओ आंवला

#ManConsumesPoisonousSubstanceFollowingDisputeWithWife;Dies #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 03:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत #ManConsumesPoisonousSubstanceFollowingDisputeWithWife;Dies #VaranasiLiveNews