Bareilly News: बरेली दंगे पर बहस के बाद जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

किला इलाके में जन्मदिन पार्टी के दौरान बरेली दंगे को लेकर हुई बहस के बाद जानलेवा हमला करने के आरोपी मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। किला थाने में मुजम्मिल और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ शादाब मियां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 22 अप्रैल को पार्टी में बहस के दौरान मुजम्मिल ने गुस्से में ईंट उठाकर शादाब मियां पर जानलेवा कर दिया था। रिपोर्ट होने के बाद मुजम्मिल भाग गया था। किला पुलिस ने शनिवार को मुजम्मिल को किला पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि मुजम्मिल किला इलाके के जखीरा का निवासी है और महाराष्ट्र में रहकर काम करता है।

#ManArrestedForFatalAttackAfterArgumentOverBareillyRiots #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 03:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: बरेली दंगे पर बहस के बाद जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार #ManArrestedForFatalAttackAfterArgumentOverBareillyRiots #VaranasiLiveNews