कानपुर: ढाई करोड़ रुपए रंगदारी मामले में बड़ा उलटफेर, वादी होटल कारोबारी सुरेश पाल कोर्ट में बयान से पलटा
ढाई करोड़ रुपए रंगदारी वसूलने के मामले में जेल में बंद आरोपी अखिलेश दुबे के मुकदमे की मंगलवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मुकदमे के वादी सुरेश पाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए।कार्यवाहक डीजीसी ओंकार नाथ वर्मा ने बताया कि बयानों में सुरेश ने घटना को पूरी तरह से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई घटना घटी ही नहीं। ना ही कभी रंगदारी मांगी गई। तहरीर में जो हस्ताक्षर हैं वह तो उनके हैं लेकिन तहरीर उन्होंने पुलिस को नहीं दी। पुलिस ने उनके जो बयान दर्ज किए वह भी उन्होंने नहीं दिए। इस तरह से सुरेश पाल के पक्षद्रोही होने पर अभियोजन ने सुरेश से जिरह करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर जिरह शुरू हुई। शेष जिरह 25 सितंबर को होगी।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 13:55 IST
कानपुर: ढाई करोड़ रुपए रंगदारी मामले में बड़ा उलटफेर, वादी होटल कारोबारी सुरेश पाल कोर्ट में बयान से पलटा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #VaranasiLiveNews
