बारां हाईवे पर मौत का तांडव! 5 सेकंड में 5 बार पलटी कार, 6 लोग गंभीर रूप से घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा

राजस्थान के बारां जिले में बारां-शिवपुरी हाईवे फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। केलवाड़ा के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार महज 5 सेकंड में पांच बार पलट गई। हादसे का खौफनाक वीडियो हाईवे किनारे लगे पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। डिवाइडर से टकराते ही बेकाबू हुई कार जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वे यूपी से अहमदाबाद जा रहे थे। इसी दौरान समरानियां कस्बे के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटते हुए सड़क पर जा गिरी। हादसे के बाद मची चीख-पुकार, मौके पर पहुंचे लोग दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए सभी घायल सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद केलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें:NIA का ढोल एक्शन! लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर विशाल पचार भगोड़ा घोषित, पाकिस्तान कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि चालक का वाहन से नियंत्रण हटने के कारण हादसा हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पूरे मामले की जांच कर रही है।

#CityStates #Baran #Rajasthan #BaranRajasthan #BaranRoadAccident #RajasthanHighwayAccident #BaranNewsToday #RajasthanBreakingNews #CarAccidentCctvVideo #BaranFourLaneAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 18:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बारां हाईवे पर मौत का तांडव! 5 सेकंड में 5 बार पलटी कार, 6 लोग गंभीर रूप से घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा #CityStates #Baran #Rajasthan #BaranRajasthan #BaranRoadAccident #RajasthanHighwayAccident #BaranNewsToday #RajasthanBreakingNews #CarAccidentCctvVideo #BaranFourLaneAccident #VaranasiLiveNews