अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान, DGCA ने शुरू की जांच

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मंगलवार 24 जून 2026 को एक ऐसी घटना हुई, जिसने कुछ देर के लिए सभी की चिंता बढ़ा दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक ही रनवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आमने-सामने आ गए। हालांकि समय रहते दोनों विमानों को रोक लिया गया और कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मामला अब जांच के दायरे में है। मुंबई से अहमदाबाद पहुंचा थाएयर इंडिया का विमान डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के मुताबिक, एयर इंडिया का A320 विमान VT-TQV मुंबई से अहमदाबाद पहुंचा था और AI2493 फ्लाइट के तौर पर रनवे 23 पर सुरक्षित उतरा। लैंडिंग के बाद विमान को टैक्सीवे C से रनवे खाली करने और फिर टैक्सीवे P तथा टैक्सीवे G के रास्ते इंटरनेशनल एप्रन तक जाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन इंटरनेशनल एप्रन की ओर जाने के लिए टैक्सीवे G पर दाहिनी तरफ मुड़ने के बजाय विमान टैक्सीवे P पर ही आगे बढ़ता रहा। जैसे ही क्रू को अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत विमान को टैक्सीवे P पर रोक दिया। उड़ान भरने के लिए तैयार थाइंडिगो का विमान इसी दौरान इंडिगो का A320 विमान VT-IST, जो अहमदाबाद से मुंबई के लिए 6E-5160 फ्लाइट संचालित कर रहा था, उड़ान भरने की तैयारी में उसी टैक्सीवे Pपर आगे बढ़ रहा था। स्थिति को देखते हुए इंडिगो के विमान को भी वहीं रोक दिया गया। टो करकेपार्किंग स्टैंड तक लाया गयाएयर इंडिया का विमान DGCA ने स्पष्ट किया है कि दोनों विमानों के बीच पर्याप्त दूरी थी और टक्कर जैसी कोई स्थिति नहीं बनी। एहतियात के तौर पर एयर इंडिया के विमान को बाद में खींचकर (टो करके) उसके पार्किंग स्टैंड तक पहुंचाया गया। ये भी पढ़ें:बारिश के बीच BMC ने मैदान में उतारे 7,000 कर्मी; एयरपोर्ट पर 2.05 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त डीजीसीए ने शुरू की मामलेजांच हालांकि घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ, फिर भी इसे गंभीरता से लेते हुए डीजीसीए ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि एयर इंडिया का विमान निर्धारित मार्ग से आगे क्यों बढ़ा और इस दौरान किस स्तर पर चूक हुई।

#IndiaNews #National #Dgca #AirIndia #Indigo #AhmedabadAirport #A320Aircraft #TaxiwayP #AircraftSafety #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 15:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान, DGCA ने शुरू की जांच #IndiaNews #National #Dgca #AirIndia #Indigo #AhmedabadAirport #A320Aircraft #TaxiwayP #AircraftSafety #VaranasiLiveNews