महोबा मर्डर: त्रिशूल से गोदकर की पत्नी की हत्या, खाने में जहर मिलाने का था शक, आरोपी पैरोल पर आया था बाहर
महोबा जिले में कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में पैरोल पर घर आए उम्रकैद के सजायाफ्ता ने पत्नी की त्रिशूल से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि पत्नी उसके खाने में जहरीला पदार्थ मिला रही है। वारदात के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रंगौलिया बुजुर्ग गांव निवासी कल्लन रैकवार 10 माह की नातिन की हत्या के जुर्म में सतना जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह पैरोल पर घर आया था। सोमवार को किसी बात को लेकर उसका पत्नी चंपा (48) से विवाद हो गया।
#CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #MahobaNews #MahobaCrimeNews #MahobaMurderCase #KulpaharMahobaCrime #ParoleConvictKillsWifeMahoba #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 14, 2026, 14:20 IST
महोबा मर्डर: त्रिशूल से गोदकर की पत्नी की हत्या, खाने में जहर मिलाने का था शक, आरोपी पैरोल पर आया था बाहर #CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #MahobaNews #MahobaCrimeNews #MahobaMurderCase #KulpaharMahobaCrime #ParoleConvictKillsWifeMahoba #VaranasiLiveNews
