Mahoba: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की बढ़ी मुश्किलें, PM पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस
बुंदेलखंड की हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी विवादों में घिर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए उनके एक बयान ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। इस मामले में पुलिस ने सांसद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान संबोधन के वक्त सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए प्रधानमंत्री को 'देशविरोधी' तक कह डाला।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Mahoba #MahobaNews #MahobaCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 05:56 IST
Mahoba: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की बढ़ी मुश्किलें, PM पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Mahoba #MahobaNews #MahobaCrimeNews #VaranasiLiveNews
