Mahindra XUV 7XO: XUV700 के नए अवतार ने मारी एंट्री, जानें बुकिंग डिटेल्स और वेटिंग पीरियड

महिंद्रा ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी, महिंद्रा XUV 7XO को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह नई एसयूवी लोकप्रिय XUV700 का एक नया और फेसलिफ्ट वर्जन है। इसे नई नेमिंग स्ट्रेटेजी के तहत पेश किया गया है। इंजन और परफॉरमेंस XUV 7XO में दो पावरफुल इंजन विकल्प मिलते हैं। 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल में 197 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 2.2-लीटर डीजल इंजन 182 bhp की पावर और 450 Nm तक का टॉर्क देता है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। साथ ही डीजल के चुनिंदा वेरिएंट्स में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) की सुविधा भी दी गई है। नया डिजाइन और फीचर्स महिंद्रा XUV 7XO का नया लुक XUV 3XO और आगामी XEV 9S इलेक्ट्रिक कार से प्रेरित है। एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें नई ग्रिल, नए LED DRLs और 19-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। वहीं इंटीरियर में इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड (तीन 12.3-इंच की स्क्रीन) दी गई है, जिसमें पैसेंजर के लिए अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन है। खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल-2 ADAS और पैनोरमिक सनरूफ मिलती है। बुकिंग और डिलीवरी अगर आप इस एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके महत्वपूर्ण समय के बारे में जान लें। बुकिंग: आधिकारिक बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी, हालांकि कुछ डीलरशिप्स ने प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। डिलीवरी का पहला चरण: टॉप वेरिएंट्स (AX7, AX7 T और AX7 L) की डिलीवरी 14 जनवरी 2026 से ही शुरू हो जाएगी। डिलीवरी का दूसरा चरण: बेस और मिड वेरिएंट्स (AX, AX3 और AX5) की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को अप्रैल 2026 तक का इंतजार करना होगा। महिंद्रा की कारों की भारी डिमांड को देखते हुए, शुरुआती ग्राहकों के लिए वेटिंग पीरियड लंबा हो सकता है।

#Automobiles #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 06, 2026, 10:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Automobiles National



Mahindra XUV 7XO: XUV700 के नए अवतार ने मारी एंट्री, जानें बुकिंग डिटेल्स और वेटिंग पीरियड #Automobiles #National #VaranasiLiveNews