Maharashtra: धोकी पंचायत में कड़े मुकाबले में शिवेसना UBT उम्मीदवार ने भाजपा को हराया, एक वोट से हासिल की जीत

महाराष्ट्र में सोमवार को 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों के लिए मतगणना जारी है। अधिकारियों ने बताया कि धाराशिव जिले की ढोकी पंचायत समिति के चुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रतिद्वंद्वी को केवल एक वोट से हराया। ये भी पढ़ें:'सोनम वांगचुक पूरी तरह से ठीक, सर्वोत्तम उपचार मिल रहा', केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी ढोकी पंचायत समिति के चुनाव में कड़े मुकाबले में अमर समुद्रे ने जीत हासिल की। यह जीत मतपत्रों की गणना के बाद मिले दो अतिरिक्त वोटों से तय हुई।अमर समुद्रे को कुल 3,187 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी निहाल काजी (भाजपा) को 3,186 वोट मिले। इसके अलावा, नोटा के लिए 56 वोट पड़े। (अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।)

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 14:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Maharashtra: धोकी पंचायत में कड़े मुकाबले में शिवेसना UBT उम्मीदवार ने भाजपा को हराया, एक वोट से हासिल की जीत #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews