Maharashtra: TET पेपर लीक मामले पर NSUI का प्रदर्शन; नागपुर में भारी बारिश के दौरान गिरी दीवार, एक की मौत

कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर के बाहर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री दादा भुसे को काले झंडे दिखाए और उनके इस्तीफे की मांग की। महाराष्ट्र एनएसयूआई के अध्यक्ष सागर सालुंखे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री की गाड़ी रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन परीक्षाओं के पेपर लीक रोकने में पूरी तरह नाकाम रहा है। वहीं इससे ठाणे जिले में पेपर लीक होने की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को टीईटी परीक्षा टाल दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र NSUI अध्यक्ष सागर सालुंखे ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में बार-बार होने वाली धांधली छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

#IndiaNews #National #Maharashtra #MaharashtraUpdates #Nagpur #Mumbai #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 01:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: TET पेपर लीक मामले पर NSUI का प्रदर्शन; नागपुर में भारी बारिश के दौरान गिरी दीवार, एक की मौत #IndiaNews #National #Maharashtra #MaharashtraUpdates #Nagpur #Mumbai #VaranasiLiveNews