Maharashtra: मुंबई पुलिस ने देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, नौकरी के नाम ठगने वाले 11 गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड के देहरादून में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। यह मामला तब सामने आया जब मुंबई के मानखुर्द की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि कुछ लोगों ने उसे एक प्राइवेट एयरलाइन में नौकरी दिलाने का लालच दिया और भर्ती प्रक्रिया के नाम पर उससे करीब 2.5 लाख रुपये ठग लिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने महिला से बात करना बंद कर दिया था। मानखुर्द पुलिस की टीम ने जांच के बाद देहरादून में छापेमारी की और इस अवैध कॉल सेंटर को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 9 लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।
#IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #Politics #Crime #Mumbai #Thane #MaharashtraNewsInHindi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 02:50 IST
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, नौकरी के नाम ठगने वाले 11 गिरफ्तार #IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #Politics #Crime #Mumbai #Thane #MaharashtraNewsInHindi #VaranasiLiveNews
