Maharashtra Updates: संजय राउत बोले- बंगाल में चुनाव के लिए UN भेजे पर्यवेक्षक, पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती

पश्चिम बंगाल में चुनाव की सरगर्मियों के बीच महाराष्ट्र से भी बयानबाजी का दौर जारी है। तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन करने वाले शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को भारतीय लोकतंत्र की अखंडता पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। राउत ने कहा, देश में चुनाव के दौरान हेरफेर, अपहरण और दबाव जैसे मामले सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक स्तर पर देश के लोकतंत्र की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र को बंगाल के विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक भेजना चाहिए। राउत ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सत्ता में आने के बाद कोई चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए हैं। चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा। बकौल संजय राउत,बंगाल में 'अघोषित राष्ट्रपति शासन' और आपातकाल है। बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। अगर पीएम मोदी में हिम्मत है तो गुजरात और असम में भी ऐसे बदलाव कराएं। राउत ने कहा कि अब चुनाव आयोग, सर्वोच्च न्यायालय और भाजपा के बीच कोई अंतर नहीं बचा है।

#IndiaNews #National #Maharashtra #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 11:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra Updates: संजय राउत बोले- बंगाल में चुनाव के लिए UN भेजे पर्यवेक्षक, पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती #IndiaNews #National #Maharashtra #VaranasiLiveNews