UP: कड़ी सुरक्षा में मनाई महाराणा प्रताप जयंती, निकली बाइक-ट्रैक्टर रैली, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धूमधाम से मनाई गई। कस्बे में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन के दौरान प्रशासन की ओर से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। क्षेत्र के शिमलाना, मिर्जापुर समेत कई गांवों में भी महाराणा प्रताप जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर हवन-यज्ञ, प्रसाद वितरण और रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें:Saharanpur:ITI में तैनात सिक्योरिटी गार्ड आदित्य खटाना की हत्या, खेत में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
#CityStates #Saharanpur #सहारनपुरसमाचार #महाराणाप्रतापजयंती #बड़गांवकार्यक्रम #क्षत्रियसमाजआयोजन #रैलीनिकालीगई #सहारनपुरआयोजनखबर #SaharanpurNews #MaharanaPratapJayanti #BaragaonEvent #RajputCommunityCelebration #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 09:02 IST
UP: कड़ी सुरक्षा में मनाई महाराणा प्रताप जयंती, निकली बाइक-ट्रैक्टर रैली, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस #CityStates #Saharanpur #सहारनपुरसमाचार #महाराणाप्रतापजयंती #बड़गांवकार्यक्रम #क्षत्रियसमाजआयोजन #रैलीनिकालीगई #सहारनपुरआयोजनखबर #SaharanpurNews #MaharanaPratapJayanti #BaragaonEvent #RajputCommunityCelebration #VaranasiLiveNews
