Bareilly News: मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अनशन पर बैठे महंत, मांग पूरी न होने पर समाधि लेने की दी चेतावनी
पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मझिगवां स्थित प्राचीन श्री सिद्ध लंगड़े बाबा आश्रम परिसर में बने मंदिर का जीर्णोद्धार की मांग को लेकर महंत सात दिन से अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि तहसील प्रशासन ने शनिवार को अनशन समाप्त करा देने की बात कही, लेकिन महंत ने इससे इन्कार किया। महंत का कहना है कि अगर कोई जन प्रतिनिधि नहीं आया तो वह समाधि ले लेंगे। बिलसंडा नगर के समीप श्री लंगड़े बाबा देवस्थल सैकड़ों वर्ष पुराना है। इसकी मान्यता है कि पूर्व में यहां बड़ा मेला लगता था। बच्चों के मंडन संस्कार हुआ करते थे। इस आश्रम के आसपास कहीं भी ओलावृष्टि नहीं होती थी। वर्तमान समय में महंत सत्यगिरि मंदिर में रहकर यहां की देखरेख करते हैं। उनका कहना है कि मंदिर की ओर कोई भी ध्यान भी दे रहा है। मंदिर जर्जर होता जा रहा है, रास्ता भी कच्चा है। पुलिया का भी अभी तक निर्माण नहीं किया गया। मंदिर का जीर्णोद्धार, सड़क और पुलिया निर्माण समेत अन्य मांगों को लेकर महंत सत्यगिरि अनशन पर बैठ गए। शनिवार को अनशन का सातवां दिन था।
#CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #HungerStrike #Protest #TempleRenovation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 14:27 IST
Bareilly News: मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अनशन पर बैठे महंत, मांग पूरी न होने पर समाधि लेने की दी चेतावनी #CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #HungerStrike #Protest #TempleRenovation #VaranasiLiveNews
