Mandi News: दौड़ में महक और इरफान रहे अव्वल

मंडी। विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन जिला मंडी की ओर से मंगलवार सुबह ऐतिहासिक पड्डल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 2.5 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में जिले के नौ प्रमुख शिक्षण संस्थानों के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी सीपीएस मंडी की महक और जीएसएसएस के इरफान ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम सुबह सात से दस बजे तक आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच एवं हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएल वैद्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर भारतीय खेल जगत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दिवंगत रणधीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद टीएल वैद्य ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में जीएसएसएस की खुशबू द्वितीय, डीएवी सीपीएस की श्रेया तृतीय, शान्वी चौथे तथा डीएवी सीपीएस की नाम्या पांचवें स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में जीएसएसएस के मुकेश द्वितीय, डीएवी सीपीएस के सुजल तृतीय, तनिश चौथे और शिवांश पांचवें स्थान पर रहे। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह ठाकुर, केएस गुलेरिया, डॉ. पीएस गुलेरिया, हेम सिंह, संतोष कपूर, बीएस सेन, एचएन वैद्य आदि मौजूद रहे।

#MahakAndIrfanFinishedFirstInTheRace. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 16:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: दौड़ में महक और इरफान रहे अव्वल #MahakAndIrfanFinishedFirstInTheRace. #VaranasiLiveNews