रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद, 19 को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी डोली
पंचकेदारों में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। भगवान के जयकारों के बीच कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की यात्रा का समापन हो गया। कपाट बंद होने के पश्चात भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए प्रस्थान कर रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 16 नवम्बर को भगवान की उत्सव गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके पश्चात 17 नवंबर को डोली गौण्डार से प्रस्थान कर राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी। 18 नवंबर को रांसी से प्रस्थान कर डोली गिरिया गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 19 नवंबर को भगवान की उत्सव डोली गिरिया गांव से प्रस्थान कर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। ये भी पढे़ंहरिद्वार: 11 माह की बच्ची से दरिंदगी, बिगड़ी हालत, घर में घुसकर वारदात के बाद फरार हुआ पिता का सहकर्मी भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचने पर धार्मिक परम्पराओं के अनुसार स्वागत एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात आगामी शीतकाल में भगवान मद्महेश्वर की पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी। श्रद्धालु शीतकाल के दौरान यहीं पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
#CityStates #Rudraprayag #Uttarakhand #MadhyamaheshwarTemple #Ukhimath #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 12:44 IST
रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद, 19 को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी डोली #CityStates #Rudraprayag #Uttarakhand #MadhyamaheshwarTemple #Ukhimath #VaranasiLiveNews
