Bihar News: तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, अधिवक्ता की मौके पर मौत; छात्र गंभीर रूप से जख्मी
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार इंटर का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर किया गया है। घटना जगदंबा पेट्रोल पंप के समीप की बताई जा रही है। मृतक अधिवक्ता की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के नवगढ़ी गांव निवासी सुधीर कुमार चौधरी के रूप में हुई है। वे अपने घर से व्यवहार न्यायालय, बेनीपट्टी जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार छात्र सहारघाट थाना क्षेत्र के उत्तरा गांव का रहने वाला है, जो इंटर की परीक्षा देने मधुबनी की ओर जा रहा था। मौके पर अफरा-तफरी मच गई बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज गति से चल रही थीं, इसी दौरान आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधिवक्ता सुधीर कुमार चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें-Bihar Budget 2026: वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने रखा विकसित बिहार का रोडमैप, विकास और गरीब कल्याण को दी प्राथमिकता मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक अधिवक्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है। वहीं घायल छात्र को बेनीपट्टी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया। बेनीपट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घायल युवक इंटर की परीक्षा देने जा रहा था, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।
#CityStates #Bihar #Darbhanga #Accident #HindiNews #Madhubani #RoadAccident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 15:35 IST
Bihar News: तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, अधिवक्ता की मौके पर मौत; छात्र गंभीर रूप से जख्मी #CityStates #Bihar #Darbhanga #Accident #HindiNews #Madhubani #RoadAccident #VaranasiLiveNews
