Bihar News: घरेलू विवाद में बहू ने की सास की हत्या, मिला कंबल में लिपटा शव; जांच जारी

बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक बहू ने अपनी सास की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 5 की है। मृतका की पहचान स्वर्गीय राम इकबाल पासवान की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कलुआही थानाध्यक्ष पायल भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। घर के दरवाजे पर ताला लगा था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। अंदर कंबल में लिपटा हुआ शव बरामद हुआ, जिसे देख इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार के सदस्य बाहर, दामाद के बयान पर केस दर्ज बताया जा रहा है कि मृतका का पुत्र चंडीगढ़ में रहता है। इस मामले में मृतका के दामाद सुनील कुमार साहू के बयान पर आरोपी बहू पूनम देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: आज अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, बिहार मंत्रिमंडल की सूची और तारीख पर हुई बात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस आरोपी बहू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी बहू का अपने ससुराल में पहले से ही विवाद चल रहा था। कलुआही थानाध्यक्ष पायल भारती ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#CityStates #Crime #Bihar #Darbhanga #BiharNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 22:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: घरेलू विवाद में बहू ने की सास की हत्या, मिला कंबल में लिपटा शव; जांच जारी #CityStates #Crime #Bihar #Darbhanga #BiharNews #VaranasiLiveNews