राजस्थान बजट पर सियासत तेज: शिक्षा मंत्री का बजट की समझ को लेकर विपक्ष पर सवाल, व्यापारियों ने जताया संतोष
राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य बजट को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि या तो विपक्ष ने बजट को ढंग से सुना नहीं है या फिर उन्हें समझ में नहीं आया। उन्होंने कहा कि बजट में स्कूलों के लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उनके अनुसार जिन स्कूलों का उद्धार होना है या जिन्हें चिन्हित कर आवश्यक श्रेणी में रखा गया है, उनके लिए यह राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह राशि कम हो सकती है, लेकिन इसी सत्र के भीतर एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 18:44 IST
राजस्थान बजट पर सियासत तेज: शिक्षा मंत्री का बजट की समझ को लेकर विपक्ष पर सवाल, व्यापारियों ने जताया संतोष #CityStates #Jaipur #Rajasthan #VaranasiLiveNews
