Kangra News: मां ज्वाला जी की टीम ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। लोअर घलौर में एलजी क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में हमीरपुर और कांगड़ा जिले की 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मां ज्वाला जी की टीम विजेता और रक्कड़ की बालाजी टीम उपविजेता रही। युवा नेता एवं बीडीसी सदस्य यशविंद्र सिंह मोंटी ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता टीम को 3100 रुपये और उपविजेता टीम को 2100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय उपप्रधान शिव कुमार पंडित भी मौजूद रहे। यशविंद्र मोंटी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए विषांक, रिहान, अक्षु और प्रफुल की सराहना की। संवाद
#MaaJwalaJi'sTeamWonTheKabaddiTournament. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 22, 2026, 02:05 IST
Kangra News: मां ज्वाला जी की टीम ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट #MaaJwalaJi'sTeamWonTheKabaddiTournament. #VaranasiLiveNews
