Lucknow: पति संग जा रही महिला से सरेराह छेड़छाड़, विरोध पर पीटा, बोला- जो करना हो कर लेना
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में पति के साथ बाइक से जा रही महिला से सरेराह छेड़छाड़ की गई। महिला के पति ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विराम खंड निवासी महिला के मुताबिक शनिवार को वह निजी काम से पति के साथ चारबाग जा रही थीं। इसी बीच ग्वारी की ओर से आ रहे तीन युवकों ने अश्लील कमेंट किए। महिला के पति ने विरोध किया तो उनसे मारपीट करने लगे। महिला ने विरोध जताया तो उससे भी छेड़छाड़ और मारपीट की और भाग निकले। दंपती ने उनका पीछा किया। ये भी पढ़ें - "राममंदिर आरएसएस कार्यालय है" शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान, लोगों से गौरक्षा की अपील की ये भी पढ़ें - क्यों खराब हो रही गाड़ियां: पुराने इंजन पर एथेनॉल का असर, नई इंजन की गाड़ियां भर रहीं रफ्तार, ये कहते हैं विशेषज्ञ आरोप है कि रास्ते में एक दिव्यांग ने दोनों को रोक लिया। दिव्यांग ने दंपती से गाली गलौज की और उन्हें धक्का देकर भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने धमकी दी कि वह ग्वारी का रहने वाला है, जो करना हो कर लेना। आरोपी ने अपना नाम श्रीराम बताया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर का कहना है कि तहरीर के आधार पर श्रीराम और तीन अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #CrimeInLucknow #GomtiNagarLucknow #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:32 IST
Lucknow: पति संग जा रही महिला से सरेराह छेड़छाड़, विरोध पर पीटा, बोला- जो करना हो कर लेना #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #CrimeInLucknow #GomtiNagarLucknow #VaranasiLiveNews
