लखनऊ: शराब और बंदूकों का शौकीन है ट्रिपल मर्डर का आरोपी, सांप को गले में लपेट कर घूमता था इलाके में
साअदतगंज में सोमवार को हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी ऋषभ मोहल्ले में फिल्मी अंदाज में लोगों पर दबंगई दिखाता था। कई बार तो वह बिना वजह घर के बाहर फायरिंग करता था। दबंगई दिखाना, बंदूकों के साथ फोटो खिंचवाना, शराब और पार्टी करना उसका शगल था। उसकी इंस्टाग्राम आईडी उसके शगल की फोटो से पटी हुई हैं। वह बेखौफ होकर मोहल्ले में फायरिंग करता था। उसका निशाना अचूक था। इतना ही नहीं वह कभी-कभी सपेरों से सांप लेकर अपने गले में लपेट कर घूमता था। उसका यह सब करने का सिर्फ उद्देश्य लोगों के मन में अपना डर बैठाना था। इसलिए उसने शिवाजी के भाई और बेटे की हत्या सरेआम की थी। वह हत्या करने के बाद भागा तक नहीं था। निशाना इतना अचूक कि जब तीनों जान बचाकर भाग रहे थे तब उसने एक ही जगह से खड़े होकर उन्हें गोली मारी थी। इसके बाद उसने पिस्तौल से मैगजीन निकाली थी और अन्य लोगों को भी गोली मारने की धमकी दी थी। यह देख लोगों ने खुद को अपने कमरों में बंद कर लिया था। 69 लोगों को आरोपी ने कर रखा था फॉलो आरोपी के इंस्टाग्राम पर 38 हजार फॉलोअर हैं। जबकि उसने 69 लोगों को फॉलो कर रखा है। वहीं करीब 50 फोटो पोस्ट हुई हैं। इनमें से अधिकांश में वह हथियारों और महंगी कारों के साथ दिखा है। कुछ फोटो उसकी विदेश में आयोजित पार्टी की भी हैं। कुछ विडीयो भी आरोपी ने पोस्ट कर रखे हैं।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowTripleMurderCase #RishabhIsAccusedOfTheTripleMurder. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 23:34 IST
लखनऊ: शराब और बंदूकों का शौकीन है ट्रिपल मर्डर का आरोपी, सांप को गले में लपेट कर घूमता था इलाके में #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowTripleMurderCase #RishabhIsAccusedOfTheTripleMurder. #VaranasiLiveNews
