Lucknow News: इंस्पायर मानक योजना के लिए आवेदन में लखनऊ अव्वल

लखनऊ। इंस्पायर मानक योजना 2026 में लखनऊ मंडल में अब तक कुल 28485 विद्यार्थियों के नामांकन हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में योजना में नामांकन के लिहाज लखनऊ मंडल सबसे आगे है। नामांकन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। मंडल में लखनऊ से 6546, हरदोई से 5564, लखीमपुर से 5414, उन्नाव से 4608, सीतापुर से 4135, रायबरेली से 2218 नामांकन प्राप्त हुए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शुरुआत में नामांकन धीमा रहा था। हालांकि जेडी डॉ. प्रदीप कुमार की ओर से समीक्षा के बाद नामांकन में बढ़ोत्तरी हुई।

#LucknowTopsInApplicationsForTheINSPIRE-MANAKScheme. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 03:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lucknow News: इंस्पायर मानक योजना के लिए आवेदन में लखनऊ अव्वल #LucknowTopsInApplicationsForTheINSPIRE-MANAKScheme. #VaranasiLiveNews