Lucknow News: दिवंगत पत्रकार इरफान और विधि के परिवार को आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी की मांग
दिवंगत पत्रकार इरफान और विधि के परिवार को आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी की मांगभाजपा विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रमाई सिटी रिपोर्टरलखनऊ। दिवंगत पत्रकार मोहम्मद इरफान और विधि सिंह के परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग सरोजनी नगर से भाजपा के विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। इसको लेकर उनकी ओर से पत्र भी मुख्यमंत्री को भेजा गया है। विधायक ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा है कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं। वह सच के लिए जीते हैं, समाज के लिए लड़ते हैं लेकिन जब संकट आता है तो उनके परिवार भी असुरक्षित नहीं रहने चाहिए। हाल में शहर के दो पत्रकार दिवंगत हुए हैं। उनके परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। विधायक ने कहा कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि दिवंगत पत्रकार मोहम्मद इरफान और विधि सिंह के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए और एक-एक सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि वह पत्रकारों के लिए पेंशन और बीमा की व्यवस्था कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं क्याेंकि लोकतंत्र की आवाज सुरक्षित होगी, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।
#LucknowNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 17:31 IST
Lucknow News: दिवंगत पत्रकार इरफान और विधि के परिवार को आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी की मांग #LucknowNews #VaranasiLiveNews
