Lucknow News: आईटी सिटी योजना की लान्चिंग आज, लॉटरी से दिए जाएंगे प्लाॅट

आईटी सिटी योजना की लान्चिंग आज, लॉटरी से दिए जाएंगे प्लाॅटइंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी लॉटरीछह तरह के दिए जाएंगे प्लॉट माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। एलडीए की सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी योजना शनिवार को लॉन्च होगी। इस मौके पर सबसे पहले उन लोगों को लाॅटरी डालकर प्लाॅट आवंटित किए जाएंगे जिन्होंने लैंड पूलिंग योजना के तहत नि:शुल्क जमीन दी है। इनको जमीन के बदले एलडीए 25 प्रतिशत विकसित जमीन देगा। लॉटरी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगीलैंडपूलिंग योजना के तहत जिन लोगों ने अपनी जमीन एलडीए को नि:शुल्क दी है उनको जमीन के बदले एलडीए 25 प्रतिशत जमीन विकसित कर प्लाॅट के रूप में दे रहा है। अभी पहले चरण की लॉटरी में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन लोगों ने 31 जनवरी तक लैंड पूलिंग की योजना पूरी कर ली है। लॉटरी गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लाइब्रेरी हॉल में सुबह 10 बजे से होगी। जमीन देने वालों को छह तरह के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे उनमें 288 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर, 128 वर्ग मीटर, 72 वर्ग मीटर, 45 वर्ग मीटर और 35 वर्ग मीटर के हैं। जिस व्यक्ति की जितनी जमीन होगी उसी हिसाब से उसको बड़े से छोटे की तरह प्लाट आवंटित होंगे। जिनको 25 प्रतिशत से ज्यादा जमीन का प्लाट मिलेगा उनसे एलडीए तय रेट के हिसाब से पैसा लेगा। प्लाट लॉटरी से आवंटित होंगे ऐसे में इसमें किसको कहां पर किस आकार का प्लाॅट मिलेगा यह लाॅटरी से तय होगा।

#LucknowNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 19:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Lucknow news



Lucknow News: आईटी सिटी योजना की लान्चिंग आज, लॉटरी से दिए जाएंगे प्लाॅट #LucknowNews #VaranasiLiveNews