लखनऊ: संदिग्ध हालातों में चार साल के बच्चे की हत्या, बाथरूम में इस हालत में मिला; गंभीर चोटों के निशान

लखनऊ के मड़ियांव के श्रीनगर में नर्सरी में पढ़ने वाले चार साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बाथरूम में मरणासन्न मिले बच्चे के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। डंडे से बेरहमी से पिटाई की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक एंड हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई है। पेट के अंदरूनी हिस्से में भी गंभीर घाव हैं। मूल रूप से उन्नाव के अचलगंज, दीवान खेड़ा कटरा के रहने वाले दिनेश मजूदरी करते हैं। 2025 में पति से विवाद के बाद दिनेश की पत्नी पूनम मड़ियांव के श्रीनगर में किराए के मकान में रहने लगी। दोनों का सबसे छोटा बेटा अहम मां के साथ रहता था। पूनम घरों में झाड़ू पोंछा कर गुजारा करती है। उसने अहम का दाखिला नर्सरी कक्षा में कराया था। पूनम के मुताबिक शुक्रवार को वह काम पर गई थी और अहम स्कूल गया था। स्कूल से लौटकर अहम घर चला गया। पूनम का कहना है कि शाम करीब छह बजे पड़ोसी प्रशांत ने फोन कर बताया कि अहम बाथरूम में बेसुध पड़ा है। पूनम घर पहुंचीं और बेटे को अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने अहम को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की बेरहमी से पिटाई, करीबी पर शक, अस्पताल में मृत बच्चे को छोड़ गई मां पूनम मृत बेटे को अस्पताल में छोड़कर बिना किसी को कुछ बताए मड़ियांव थाने के पीछ रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंच गई। बहन अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। अहम के हाथ, पैर, पीठ व सीने पर चोट के निशान मिले हैं। चोट ऐसी है मानों किसी ने उसे बाथरूम में बंद कर फर्श पर पटका हो। इस घटना के पीछे महिला के एक करीबी पर शक जताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि करीबी अक्सर उसी के घर में देखा जाता था। दिनेश ने भी बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पिता के साथ रहता था अहम, पुलिस ने मां के हवाले कराया 2025 में पति दिनेश से विवाद के बाद पूनम नाराज होकर उन्नाव के बंधु खेड़ा स्थित अपने मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। साथ में वह तीनों बेटों प्रदीप, अभिषेक और अहम को भी ले गई थी। मायके न जाकर पूनम मड़ियांव थाने के पीछे किराए के मकान में रह रही अपनी बहन के पास जाकर रहने लगी थी। दिनेश ने बताया कि बच्चों के स्कूल से उनके अनुपस्थित होने की नोटिस मिली। इसपर उन्होंने पत्नी को फोन कर बेटों को घर भेजने के लिए कहा था। इसके बाद पूनम में तीनों बच्चें को किसी के साथ घर भेज दिया था। कुछ दिन पूनम श्रीनगर में किराये के मकान में रहने लगी। फरवरी माह में पूनम ने पति से छोटे बेटे अहम को उसके पास भेजने के लिए कहा। दिनेश ने बेटे को देने से मना कर दिया। इसके बाद पूनम ने उन्नाव पुलिस से शिकायत की। पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद पिता ने अहम को पूनम के हवाले कर दिया।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #MurderInLucknow #Four-year-oldBoyKilled #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 04:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखनऊ: संदिग्ध हालातों में चार साल के बच्चे की हत्या, बाथरूम में इस हालत में मिला; गंभीर चोटों के निशान #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #MurderInLucknow #Four-year-oldBoyKilled #VaranasiLiveNews