Lucknow: मौत बनकर आई आग की लपटें, बुझ गए 15 घरों के चिराग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लगने से कोचिंग और एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत हो गई। कुछ गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र घायल हो गए। गंभीर रूप से झुलसे और घायल नौ छात्र-छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते हो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा छोड़कर वापस आए और घटनास्थल का मुआयना किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली से लखनऊ पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। शॉर्ट सर्किट और एसी का कंप्रेसर फटने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
#ShortVideos #UttarPradesh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 08:21 IST
Lucknow: मौत बनकर आई आग की लपटें, बुझ गए 15 घरों के चिराग #ShortVideos #UttarPradesh #VaranasiLiveNews
