Lucknow Fire: लपटें, चीत्कार और फिर खामोशी, नीचे सीढ़ियों पर आग, ऊपर बंद दरवाजा; बोरियों में भरे शवों के अवशेष
लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग में लगी आग में फंसे लोग मदद की गुहार लगाते रहे। तेज लपटों के बीच बिल्डिंग के अंदर से आने वाली चीत्कारें ऐसी थीं कि बाहर खड़े लोग भी अंदर तक दहल जाते थे। आग के बीच मदद की गुहार लगाने वाले बच्चों की आवाजें थोड़ी देर बाद शांत होती चली गईं। इससे पहले कि राहत और बचाव कार्य शुरू हो पाता 15 लोगों की जान चली गई। चिकित्सकों का कहना है कि प्रथमदृष्टया सभी की मौत दम घुटने से होना प्रतीत हो रहा है। धुएं के कारण दम घुटने से लोगों की सांसें थम गईं। इसके बाद आग से लोगों के शव झुलस गए।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowFire #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 09:12 IST
Lucknow Fire: लपटें, चीत्कार और फिर खामोशी, नीचे सीढ़ियों पर आग, ऊपर बंद दरवाजा; बोरियों में भरे शवों के अवशेष #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowFire #VaranasiLiveNews
