Lucknow: फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के पास सब्जी मंडी में लगी आग, चपेट में आईं 25 दुकानें; जनहानि नहीं

कृष्णा नगर में फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के पास लगी आग पर काबू पा लिया गया है। किसी जनहानि की खबर नहीं है।सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि हमें कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन में आग लगने की सूचना मिली। जानकारी के मुताबिक, 15-20 दुकानों में आग लगी है। हम 175 से अधिक दुकानों को बचाने में कामयाब रहे हैं। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है, लेकिन पहली नजर में आग का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है #WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: CFO Ankush Mittal says, "We received information about a fire breaking out at Krishna Nagar police station There is information about a fire in 15-20 shops. We have managed to save more than 175 shops. The cause of the fire has not been… https://t.co/yLFHZ00cEU pic.twitter.com/sx9lfkqurT — ANI (@ANI) April 9, 2026 लखनऊ के डीसीपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कृष्ण नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग की चपेट में लगभग 15 से 20 दुकानें आई हैं। इसमें किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग किसी एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। इस घटना की जांच अभी जारी है। #WATCH | UP: Lucknow DCP, Amit Kumar Anand says, "Information was received regarding a fire outbreak at the market located within the jurisdiction of the Krishna Nagar Police Station. Acting immediately upon this information, teams of the fire brigade and the Police reached the… https://t.co/yLFHZ00cEU pic.twitter.com/DaZlQGFIWP — ANI (@ANI) April 9, 2026

#CityStates #Lucknow #Fire #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 00:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Lucknow Fire



Lucknow: फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के पास सब्जी मंडी में लगी आग, चपेट में आईं 25 दुकानें; जनहानि नहीं #CityStates #Lucknow #Fire #VaranasiLiveNews