UP: बैंकॉक की उड़ान से दो करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, बिस्कुट के डिब्बों में छिपाया हुआ था हाइड्रोपोनिक वीड

चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने दो करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है। यात्री ने इस हाइड्रोपोनिक वीड को अपने लगेज में रखे पैक्ड बिस्कुट के डिब्बों में छिपाया हुआ था। एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों ने बताया कि हाइड्रोपोनिक वीड (पानी में उगाया जाने वाला उच्च गुणवत्ता का गांजा) करोड़ों की कीमत का है। इसका नशा बेहद खतरनाक होता है। बैंकॉक से लखनऊ आने वाली फ्लाइट संख्या एफडी-146 से इसे तस्करी कर लाया गया। यह नशा कुकीज (बिस्कुट) के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था। ये भी पढ़ें - गुंडा-माफिया से मुक्त हुआ प्रदेश, पर्यटन और रोजगार के बढ़े मौके; सदन में पेश की गई आर्थिक समीक्षा-सर्वेक्षण ये भी पढ़ें - "30 दिन में शत-प्रतिशत घरों में जलापूर्ति शुरू न करने वाली कंपनियों पर कराएं एफआईआर", जलशक्ति मंत्री ने दिया अल्टीमेटम कस्टम की टीम ने सोमवार को फ्लाइट पहुंचने के बाद जांच-पड़ताल में इसे पकड़ा। अधिकारियों को मुखबिरों से इसकी सूचना पहले मिल चुकी थी। इसी इनपुट के आधार पर संदिग्ध यात्री को रोककर उसकी तलाशी ली गई। यात्री के ट्रॉली बैग की जांच करने पर उसमें टिन के आठ डिब्बे बरामद किए गए, जिसमें कुकीज थे। शक होने पर जब डिब्बों को खोला गया तो अधिकारी दंग रह गए। हर डिब्बे के अंदर पॉलिथीन के पाउचों में हरे रंग का ऑर्गेनिक पदार्थ पैक किया गया था। जो हाइड्रोपोनिक वीड था। इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #LucknowAirport #UttarPradeshNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बैंकॉक की उड़ान से दो करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, बिस्कुट के डिब्बों में छिपाया हुआ था हाइड्रोपोनिक वीड #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #LucknowAirport #UttarPradeshNews #VaranasiLiveNews