Varanasi News: एलयूसीसी निवेश घोटाला, लालपुर-पांडेयपुर थाने में चार के खिलाफ FIR; करोड़ों की ठगी का आरोप
Varanasi Crime: चर्चित एलयूसीसी (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) निवेश घोटाले में अब कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद अदालत ने लालपुर-पांडेयपुर पुलिस को चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में ऐढ़े निवासी विवेकानंद चौहान, जितेंद्र कुमार, अजय सिंह चौहान, वीर बहादुर चौहान, मनोज चौहान समेत सैकड़ों निवेशकों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि एलयूसीसी के नाम पर कंपनी के अधिकारियों ने सुनियोजित तरीके से लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया और बाद में ठगी कर फरार हो गए। शिकायत के मुताबिक कंपनी के सीईओ समीर अग्रवाल, मोटिवेशनल स्पीकर संजय मुदगल, फाइनेंशियल एडवाइजर आर.के. शेट्टी और पूर्वांचल हेड शबाब हुसैन ने लोगों को आरडी, एफडी और एमआईएस जैसी योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इन योजनाओं में अधिक रिटर्न का लालच दिया गया। शुरुआती दौर में निवेशकों को समय पर भुगतान कर उनका विश्वास जीत लिया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग निवेश के लिए आगे आए।
#CityStates #Varanasi #LuccScamNews #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 19, 2026, 23:50 IST
Varanasi News: एलयूसीसी निवेश घोटाला, लालपुर-पांडेयपुर थाने में चार के खिलाफ FIR; करोड़ों की ठगी का आरोप #CityStates #Varanasi #LuccScamNews #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
