LPG: घरेलू-कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, बरेली के 10 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर; बुकिंग के नियम भी बदले
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की गई है। बरेली में शनिवार से नई दरें लागू कर दी गई हैं। इसके साथ नियमों भी बदलाव किया गया है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर पर 115 रुपये बढ़े हैं। इससे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा। बरेली के डीएसओ मनीष कुमार सिंह के मुताबिक बरेली जिले में करीब दस लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें 4.16 लाख उज्ज्वला कनेक्शन हैं। नए नियम के तहत अब एक बार घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद दूसरी गैस सिलेंडर की रिफिल के लिए बुकिंग 21 दिन बाद ही होगी। एलपीजी की जिले में फिलहाल कोई कमी नहीं है।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #LpgCylinders #Lpg #GasCylinderPrice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 08:39 IST
LPG: घरेलू-कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, बरेली के 10 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर; बुकिंग के नियम भी बदले #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #LpgCylinders #Lpg #GasCylinderPrice #VaranasiLiveNews
