Noida News: धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में रविवार को सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा गौतमबुद्ध नगर ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मथुरा के संत स्वदेश स्वरूप महाराज और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि हमें समाज में एकता और संस्कारों को मजबूत करना होगा। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी अंकित शर्मा शामिल रहे। डॉ. सुनील शांडिल्य ने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी नवीन तिवारी ने किया। आयोजन में जिला संयोजक योगेश जोशी, मनीष त्रिपाठी, अमीष पांडेय और भूपेंद्र त्यागी मौजूद रहे।
#LordParshuram'sBirthAnniversaryCelebratedWithGreatPomp #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 18:48 IST
Noida News: धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव #LordParshuram'sBirthAnniversaryCelebratedWithGreatPomp #VaranasiLiveNews
