Kaithal News: ऑनलाइन गेट पास के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों की लगी लंबी कतार

ढांड। धान सीजन शुरू होते ही मंडियों में किसानों की परेशानी बढ़ने लगी है। रविवार को विस्तार अनाज मंडी में ऑनलाइन गेट पास कटवाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। किसानों का कहना है कि अभी धान की आवक पूरी तरह बढ़ी भी नहीं है और गेट पास के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में आवक बढ़ने पर समस्या और गंभीर हो सकती है।मंडी में ऑनलाइन गेट पास जारी करने के लिए एक ही कर्मचारी की तैनाती होने से प्रक्रिया धीमी रही। कतार में दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी रहीं। किसान धर्मवीर, मदनपाल, गोपी राम और बलबीर ने बताया कि वे काफी देर से लाइन में खड़े हैं। उनका कहना है कि गेट पास जारी करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती हो तो किसानों को कम समय में प्रक्रिया पूरी करवाने में मदद मिल सकती है।किसानों ने मांग की है कि प्रत्येक गेट पर पर्याप्त कर्मचारी लगाए जाएं, ताकि धान लेकर आने वाले किसानों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था का उद्देश्य प्रक्रिया को आसान बनाना है, लेकिन पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।आवक बढ़ने पर परेशानी बढ़ने की चिंताकिसानों ने कहा कि धान की आवक बढ़ने के साथ मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों की संख्या भी बढ़ेगी। ऐसे में मौजूदा व्यवस्था में गेट पास जारी करने में अधिक समय लग सकता है। उन्होंने मंडी प्रशासन से समय रहते व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। संवादअतिरिक्त कर्मचारियों की मांग भेजी : सचिवमार्केट कमेटी सचिव लव गुप्ता ने बताया कि उपलब्ध सभी कर्मचारियों को गेट पर लगाया गया है। अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग के लिए हलका विधायक सतपाल जांबा को लिखित में भेजा जा चुका है। अतिरिक्त स्टाफ मिलने पर व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा।

#LongQueuesOfTractor-trolleysForOnlineGatePasses. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 05, 2026, 02:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: ऑनलाइन गेट पास के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों की लगी लंबी कतार #LongQueuesOfTractor-trolleysForOnlineGatePasses. #VaranasiLiveNews