Bareilly News: भ्रष्टाचार पर जागरूक करेगी लोकायुक्त की टीम

बरेली। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ जनमानस को जागरूक करने के लिए लोकायुक्त प्रशासन उत्तर प्रदेश की प्रचार-प्रसार समिति तीन नवंबर को बरेली आएगी। समिति में संयुक्त सचिव राजेश कुमार और समीक्षा अधिकारी अश्विनी पाठक शामिल रहेंगे। टीम सुबह 10:30 बजे बरेली पहुंचेगी। इसके बाद डीएम कार्यालय में अस्थायी शिविर लगाया जाएगा। पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित शिविर में लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। साथ ही सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की जानकारी दी जाएगी। ब्यूरो

#LokayuktaTeamToRaiseAwarenessAboutCorruption #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 03:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: भ्रष्टाचार पर जागरूक करेगी लोकायुक्त की टीम #LokayuktaTeamToRaiseAwarenessAboutCorruption #VaranasiLiveNews